ગુજરાતી/હિન્દી શાયરી અને સાહિત્યનો અખુટ ભંડાર



અમારા WhatsApp ગ્રૃપમાં જોઇન થવા અહિં ક્લિક કરો
"Best View Always Open www.DiluDiary.Blogspot.Com Website Google Crome Brower"
"Wel Come To My Website -Press Ctrl+D to Bookmarks Our Site.."

શુક્રવાર, 22 માર્ચ, 2019

भारत के अलावा 7 ऐसे देश जहाँ होली का त्योहार पूरे उत्साह से मनाया जाता है

होली का त्यौहार सभी के जीवन में बहुत सारी खुशियाँ और रंग भरता है, इसलिए इसे 'रंग महोत्सव' या 'रंग पंचमी' भी कहा जाता है| यह एक पारंपरिक और सांस्कृतिक त्यौहार है, जो पुरानी पीढियों द्वारा प्राचीन समय से मनाया जाता आ रहा है. होली रंग, आनंद, खुशी और एकता का त्योहार है जिसे वसंत ऋतु में मनाया जाता हैl होली का उत्सव होलीका दहन से शुरू होता है जिसमें लोग होली से एक रात पहले एक साथ इकट्ठा होते हैं, गाते हैं और नृत्य करते हैं। अगली सुबह, लोग रंग और पानी के साथ होली खेलते हैंl होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है और यह कहना गलत नहीं होगा कि यह त्योहार कई अन्य देशों में भी उतना ही लोकप्रिय है। इस लेख में हम उन देशों का विवरण दे रहे हैं जहाँ भारत की तरह ही पूरे उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाता हैl

1. नेपाल
भारत की तरह ही नेपाल में भी होली एक महत्वपूर्ण त्योहार हैl जैसा कि आप जानते हैं कि नेपाल में 80% आबादी हिन्दू धर्मावलम्बियों की है जिसके कारण इस त्योहार के प्रति उनके दिल में महत्वपूर्ण स्थान है। नेपाल में होली को फाल्गुन पूर्णिमा (नेपाली भाषा में फागु पुन्हि) भी कहते है। नेपाल के अलग-अलग स्थानों पर होली के रीति रिवाज़ों में थोड़ी बहुत विभिन्नता है।
काठमांडू में इस अवसर पर एक सप्ताह के लिए प्राचीन दरबार और नारायणहिटी दरबार में चीर (बाँस का स्तम्भ) गाड़ा जाता हैl इस चीर में विभिन्न रंग के कपड़े लटकाए जाते हैं। यह बाँस का स्तंभ भगवान श्रीकृष्ण द्वारा तालाब में स्नान कर रही ग्वाल-बालाओं के कपडे वृक्ष पर लटका देनेवाली कथा की स्मृति में प्रतीक स्वरूप खड़ा किया जाता है। स्तंभ गाड़ने के बाद आधिकारिक रूप से होली का आरम्भ होता है
नेपाल के हिमाल और पहाड़ी इलाके में मुख्य होली भारत से एक दिन पहले मनाई जाती है। परंतु तराई में होली भारत की होली के दिन ही मनाई जाती है। तराई की होली का रूप बिहार की फगुआ से मिलता जुलता है। होली एक हिन्दू त्योहार है परन्तु नेपाल में हिन्दू और बौद्ध धर्मावलम्बी (प्रायः नेवार जाति) दोनों ही इस त्योहार को हर्षोल्हास से मनाते है। नेपाली होली के अवसर पर पानी से भरे गुब्बारे भी एक-दूसरे पर फेंकते हैं जो होली की एक बहुत ही प्रसिद्ध परंपरा है और यहां इसे "लोला" के नाम से जाना जाता है।

2. त्रिनिदाद और टोबैगो
आधिकारिक रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य कैरिबियाई सागर में वेनेज़ुएला के उत्तर-पूर्व में स्थित है। दरअसल, त्रिनिदाद और टोबैगो एवं अन्य सटे हुए द्वीप समूहों व देशों में 150-170 (1845-1917 के बीच) साल पहले भारत के बिहार एवं उत्तरप्रदेश से कई लोगों को ले जाकर खेती-बाड़ी करवाई जाती थी। उन्हीं के साथ साथ उनका खान-पान, रहन-सहन, हिन्दू संस्कृति, भोजन पद्धति भी इन देशों में आ गई और धीरे धीरे इनकी पीढ़ी-दर-पीढ़ी ने इस देश के रंग-रूप में खुद को ढाल लिया, जिसके कारण होली का त्योहार यहाँ धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन त्रिनिदाद और टोबैगो में होली के लिए कोई राष्ट्रीय अवकाश नहीं है। दरअसल त्रिनिदाद और टोबैगो में होली का त्योहार होली के सबसे नजदीकी रविवार को खेला जाता है, लेकिन इसके बावजूद यहाँ के लोग होली के अवसर पर गाने गाते हैं, नृत्य करते हैं और एक दूसरे पर रंग और पानी फेंकते हैं और दिल खोलकर इस त्योहार का आनंद लेते हैं।

3. गुयाना
गुयाना में होली को "फगवा" के नाम से मनाया जाता है और यहाँ के निवासी होली को अपना प्रमुख और महत्वपूर्ण त्योहार मानते हैं। गुयाना के लोगों के दिलों में होली के त्योहार के महत्व का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ होली के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश होती हैl गुयाना में मुख्य उत्सव प्रसाद नगर के मंदिर में आयोजित किया जाता है जहां लोग रंग और पानी के साथ होली खेलने के लिए इकट्ठे होते हैं और इस विशेष दिन का आनंद उठाते हैं।

4. फिजी
फिजी में भारतीय मूल के निवासी होली को लोकगीत, लोक नृत्य और रंगों के त्योहार के रूप में मनाते हैंl होली के दौरान फिजी में गाए जाने वाले लोक गीत को “फाग गायन” कहा जाता हैl फिजी में होली को न केवल वसंतोत्सव के रूप में प्रेम, दोस्ती और उल्लास के प्रतीक के रूप में मनाया जाता हैl फिजी में इस त्योहार के अवसर पर गाए जाने वाले गीत भगवान कृष्ण और राधा रानी के प्यार और संबंधों पर आधारित होते हैं।

5. मॉरीशस
मॉरीशस में होली का मौसम शिवरात्रि के ठीक बाद शुरू हो जाता है और फाल्गुन की पूर्णिमा तक चलता हैl यहाँ के हिन्दुओं का मानना है कि यह त्योहार सर्दियों की विदाई और वसंत के मौसम के आगमन का स्वागत समारोह है। मॉरीशस में भी इस त्योहार के अवसर पर लोग होलिका दहन करते हैं, एक-दूसरे पर रंग और पानी के गुब्बारे फेंकते हैं, गाने गाते हैं और नृत्य करते हैं।

6. पाकिस्तान
हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान 1947 तक भारत का ही हिस्सा था जिसके कारण पाकिस्तान के लोग भारतीय उत्सवों के मौसम के बारे में अच्छी तरह जानते हैं और भारतीय त्योहारों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैंl पाकिस्तान में होली के अवसर पर "मटके" तोड़ने की परम्परा हैl इस अवसर पर मटके को एक ऊँचे स्थान पर लटकाया जाता हैl पुरूष लोग इस मटके को तोड़ने के लिए पिरामिड का निर्माण करते हैं जबकि जो लोग इस पिरामिड में शामिल नहीं होते हैं वे इन्हें रोकने के लिए इनके ऊपर पानी, मक्खन, दूध और कई अन्य तरल पदार्थ फेंकते हैंl लोग इस परम्परा को भगवान कृष्ण को माखन चोरी करने से रोकने की प्रथा से जोड़ते हैंl

7. मनिला, फिलीपींस
मनीला में होली को रंगों का उत्सव मनाते हुए लोग एक-दूसरे पर रंग और गुलाल फेंकते हैंl होली को मनीला में बहुत बड़े पैमाने पर मनाया जाता है यहां हर साल एक बड़ी होली पार्टी का आयोजन किया जाता है और पूरे विश्व के लोग यहां इस लोकप्रिय रंग उत्सव का आनंद उठाते हैं
उपरोक्त वर्णित देशों के अतिरिक्त इटली, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, नार्वे, साइबेरिया, अमेरिका, पोलैंड, चेकोस्लोवाकिया और स्पेन जैसे देशों में भी होली का त्योहार या होली जैसा त्योहार मनाया जाता हैl

0 comments:

ટિપ્પણી પોસ્ટ કરો

ખાસ નોંધ:

નમસ્તે મિત્રો.અહિંં આ પેજમાંં મુક્વામાં આવેલ લખાણ અને ફોટો લખાણએ કોઇ કવિ અને લેખક દ્વારા લખાયેલ છે.જેમના નામ મળ્યા છે એમના નામ લખેલ છે બાકીના મિત્રોના નામ ખ્યાલ નથી એટલે લખેલ નથી જેની સર્વે મિત્રો નોંધ લેશો.આભાર

સહયોગ આપનારાઓ

Total Visitor

Follow On Instagram

યુ ટ્યુબમાંં મળો

અમારા શાયરી ગ્રૃપમાં જોડાવો

સંંપર્ક ફોર્મ

નામ

ઇમેઇલ *

સંદેશ *

શાયરી કેટેગરી